देहरादून। जानलेवा हमले का आरोपी खुद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने थाने आया और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तब उसे गिरफ्तार नहीं किया। अब उसकी तलाश में दबिश के दावे किए जा रहे हैं। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट लेने के निर्देश दिए हैं। 14 अप्रैल को वसंत विहार थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कुछ युवक खाना खा रहे थे। इसी दौरान 10-15 युवकों का एक गुट रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आया। इसमें पहले से बैठे एक युवक ने उनसे सिगरेट जलाने को लाइटर की मांग की। आरोप है कि युवकों ने लाइटर तो दिया नहीं बल्कि उनके साथ मारपीट करने लगे। इसमें एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। एक के हाथ और दांत टूट गए। इस मामले में पुलिस ने ऋषि विहार निवासी शुभम की शिकायत पर राजा थापा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद राजा थापा की ओर से शुभम और उसके दोस्तों पर गाली गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की तो अब पता चला कि राजा थापा और उसके साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हो गए। जबकि, नियमानुसार जानलेवा हमले जैसी गंभीर अपराध के आरोपियों को तत्काल पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए था। इस मामले में अब एसएसपी दलीप सिंह ने थाना पुलिस की कार्रप्रणाली पर नाराजगी जताई। इसके बाद अब आरोपियों के गैर जमानती और कुर्की वारंट हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

