देहरादून। दिनांक 29मार्च2023 बुधवार को भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्ष शोभा सिंह जी के आवास पर नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कन्या पूजन के आयोजन में 20 (बीस) कन्याओं को रोली का टीका तथा चरण धोकर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् कन्याओं को हलवा पूडी का भोग लगाया गया। सभी कन्याओं को दक्षिणा के रूप में एक-एक बिस्कुट का पैकेट तथा धन राशि भेंट की गई। इस आयोजन में शाखा के संरक्षक ठाकुर धर्म पाल सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, शाखा सचिव कृष्णा उपाध्याय प्रिंसिपल विवेकानंद पब्लिक स्कूल, शाखा उपसचिव सुरेंद्र सिंह, शाखा सदस्य सीता देवी, अनुपमा पाल, ममता झा उपस्थित थीं।