Monday, June 30, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरदेहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 04 की मौत

देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 04 की मौत

देहरादून। तहसील चकराता से  एसडीआरएफ  टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर  एसडीआरएफ  रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ऊक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ  टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।  एसडीआरएफ  टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

मृतको के नाम:-

1. अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष

2. संदीप उम्र 32 वर्ष

3. प्रवीण उम्र 30 वर्ष

4. मोहित उम्र 28 वर्ष

सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमांचल

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. ASI योगेंद्र भंडारी

2. आरक्षी 3295 दिनेश सिंह

3. आरक्षी 892 बलि राम शर्मा

4. FM 630 यशपाल राणा

5. FM 430 वीरेंदर सिंह

6. आरक्षी 381 वीरेंदर सिंह

7. आरक्षी 859 प्रदीप राणा

8. आरक्षी 813 वेद प्रकाश

9. आरक्षी 890 विकेश कुमार

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments