Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया ग्राम जस्सोवाला में मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम जस्सोवाला में मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ

देहरादून। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम जस्सोवाला मे शिवराम सैनी के घर से खेड़ा मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा की वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। लगभग 300 मीटर लंबाई के उक्त मार्ग का निर्माण कार्य उन्होंने एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत कराया है जिसे लगभग ₹ 6.29 लाख की लागत से पूर्ण किया जायेगा।

इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुदेश सैनी , प्रवीण सैनी, सतीश पाल, सुमित सैनी, अमृत लाल सैनी, सुशील प्रधान, भरत लाल आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments