Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसहसपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुद्धोवाला बस स्टॉप पर चलाया स्वच्छता अभियान

सहसपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुद्धोवाला बस स्टॉप पर चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मना रही है। इसी क्रम में आज सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुद्धोवाला बस स्टॉप पर स्वच्छता अभियान चलाया।  वही दूसरी ओर सहसपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सहसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भी विधायक सहदेव पुंडीर ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवान, सहसपुर मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल पुंडीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, ग्राम प्रधान सुद्धोवाला मुनेश देवी, सावन पुंडीर, संजय नौटियाल, प्रमोद सिंह, नूर हसन, राजकमल, गजेंद्र, आशा विजेता, आदि व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments