देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कांवली रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगत लोगों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि आज सभी को आपसी मतभेद भुलाकर आतंकवाद के खात्मे का प्रण लेना होगा। आरिफ वारसी और आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान जय बिष्ट, गुलाम मुस्तफा, सुशील विरवानी, पारस यादव, इलियास कुरेशी, अतुल शर्मा, दानिश नूर और विनोद असवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

