Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तराखंडनैनीताललंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

नैनीताल। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों का समाधान न होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 31 अक्तूबर को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।धरना प्रदर्शन में नैनीताल जिलाध्यक्ष कमल उपाध्याय ने कहा, सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया। सभी मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं। प्रांतीय पदाधिकारियों से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कलेक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन करना, कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय/विभाग का दर्जा दिया जाना, कनिष्ठ सहायक पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करना, ग्रेड बढ़ाया जाना आदि मांगें शामिल हैं। वहीं पारस्परिक व निजी अनुरोध के आधार पर लंबित स्थानांतरण प्रार्थना पत्रों का जल्द निस्तारण की मांग दोहराई। प्रांतीय महामंत्री नवीन मोहन शर्मा और प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है। इस मौक पर महामंत्री कमल भाकुनी, विजय पनेरू, निशा, हिमांशु नेगी, संजय रावत, मनोज, विजय गैड़ा, मनोज कुमार, संजय पाल आदि रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments