Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदेहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

निर्विरोध और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव का मिलाजुला परिणाम
जिला योजना समिति चुनाव में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला।
जिला पंचायत एवं नगर निगम (देहरादून)- जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा देहरादून नगर निगम की सभी 15 सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए।

नगर पालिका एवं नगर पंचायत- विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के संयुक्त प्रादेशिक क्षेत्र की 1 सीट पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव- नगर निगम ऋषिकेश की 2 सीटों तथा नगर पालिका परिषद मसूरी व डोईवाला की 1-1 सीट पर मतदान के पश्चात सदस्य निर्वाचित हुए।

निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची
नगर निगम देहरादून (15 सीटें – निर्विरोध)-रविन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह कठैत, नंदिनी शर्मा, संतोख सिंग नागपाल, वैभव अग्रवाल, सतीश कश्यप, विमल चन्द उनियाल, कपिल धर, आलोक कुमार, संजीत कुमार बंसल, पूजा नेगी, अमिता सिंह, मीनाक्षी मौर्या, प्रवीन सिंह नेगी एवं अशोक डोबरियाल।

जिला पंचायत क्षेत्र (10 सीटें – निर्विरोध)- अमिता राज, खुशबू गुरुंग, गोविन्द सिंह, दीवान सिंह, पिंकी रोहिला, रश्मि देवी, विजयलक्ष्मी, विनिता रतूड़ी, संजय किशोर एवं हुकम चन्द्र।

विकासनगर, सेलाकुई व हरबर्टपुर (1 सीट – निर्विरोध)-एल. शर्मा।

ऋषिकेश, डोईवाला व मसूरी (चुनाव उपरांत निर्वाचित)-ऋषिकेश से राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं संध्या बिष्ट; डोईवाला से रियायत अली; तथा मसूरी से पवन भलवाल निर्वाचित हुए।

जनपद के समग्र विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाएं
समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के संतुलित विकास में जिला योजना समिति की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनसमस्याओं के निस्तारण और दूरगामी विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

वहीं, महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की सभी 15 सीटों पर निर्विरोध चुनाव के लिए सदस्यों को बधाई दी और विश्वास जताया कि बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह और जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments