Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअंकिता भंडारी मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी मामले में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अंकिता के माता-पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और उत्तराखंड राजभवन घेराव के दौरान प्रदेश के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया।गुरुवार को कारगी चौक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल और प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्माके नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। कांग्रेसियों ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्म ने कहा कि गुरुवार की सुंबह इंडिया गेट दिल्ली से अंकिता के माता-पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाना निंदनीय है। कहा कि भाजपा नेता के राज्यपाल नियुक्ति से लोगों में आक्रोश है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना सबका अधिकार है, लेकिन राजभवन घेराव जैसे शांतिपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। प्रदर्शन में पार्षद मुकीम, पार्षद अमित भंडारी, पार्षद जाहिद अंसारी, पार्षद महेंद्र रावत, संजय शर्मा, पूर्व सभासद सुलेमान अंसारी, अन्नू कपूर, महिपाल शाह, अमिताभ थपलियाल, नितिन रावत,मोहम्मद आलम,संजय थापा,सुमित राज थापा, गुरुनैन फैजल खान, अक्षत भंडारी, पुनीत, गौरव, मनीष ध्यानी आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments