Thursday, October 1, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआंदोलनकारी नवनीत गुसाईं के नाम पर हो कचहरी तिराह का नाम

आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं के नाम पर हो कचहरी तिराह का नाम

देहरादून।   उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने कचहरी के पास स्थित हरिद्वार तिराहे का नाम आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को नगर निगम परिसर में परिषद ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नवनीत गुसाईं ने राज्य के निर्माण तथा विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को याद रखने के उद्देश्य से इस तिराहे का नाम उनके नाम पर रखा जाना आवश्यक है। परिषद ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए तिराहे का नामकरण किया जाए।परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलनकारी संयुक्त परिषद आगे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर संरक्षक बालेश बबानिया, अध्यक्ष सुरेशकुमार, प्रमिला रावत, अनन्त आकाश, प्रभात डण्डरियाल आदि मौजूद रहे।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments