Tuesday, September 8, 2026
Homeराजनीतिडीसीबी देहरादून के अध्यक्ष मनजीत रावत व उपाध्यक्ष भीम सिंह पुण्डीर को...

डीसीबी देहरादून के अध्यक्ष मनजीत रावत व उपाध्यक्ष भीम सिंह पुण्डीर को निर्वाचित होने पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने दी बधाई

विकासनगर। सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर ने आज देहरादून कचहरी पहुंचकर जिला सहकारी बैंक, देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनजीत रावत एवं उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह पुण्डीर सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री पुण्डीर ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक सहकारिता के क्षेत्र को सशक्त करने के साथ ही किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments