चमोली। ब्लाॅक के दूरस्थ बलाण गांव में वायरल से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल के निर्देश पर गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान 82 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। बलाण गांव में पिछले डेढ़ सप्ताह से कई लोग वायरल से पीड़ित थे। प्रधान खीमी राम और बीडीसी सदस्य प्रदीप दानू सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी थी। हालांकि शुरुआत में कोई टीम गांव नहीं पहुंची। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने इसका संज्ञान लिया और टीम भेजने के निर्देश दिए। टीम में सीएचओ आकांशा रावत, फार्मासिस्ट दिनेश शर्मा, एएनएम सोनी, आशा कार्यकर्ता राधा देवी और आशा फैसिलिटेटर गंगोत्री परिहार शामिल थे। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित 82 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचओ आकांशा रावत ने बताया कि अधिकतर लोग खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। सभी मरीजों को दवाएं दी गई हैं। गांव की आशा कार्यकर्ता को लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

