कोटद्वार। चीनी के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने दुगड्डा में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात दुकानों में चीनी के स्टॉक और बिक्री दर की जांच की गई। निरीक्षण की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी को भेज दी गई है।दुगड्डा में चीनी का खुदरा भाव बढ़कर 61 से 64 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। नगर क्षेत्र में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए पूर्ति विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केसी बौंठियाल ने बताया कि दुगड्डा में सात राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्रत्येक सामग्री की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से खाद्य सामग्री के दाम और स्टॉक पर नजर रखी जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

