Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदेहरादून में पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत,...

देहरादून में पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत, दो घायल

देहरादून। तपोवन रोड पर तेज रफ्तार के कारण बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर टाटा सफारी पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें कार चला रहे 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात आईटी पार्क की ओर से आ रही कार तेज अनियंत्रित होकर तपोवन रोड पर विष्णु लोक के सामने पेड़ से टकराकर पलट गई। इस कार में चार युवक सवार थे। कार को अनिकेत निवासी ब्रह्मावाला खाला, रायपुर चला रहा था। अन्य तीन युवक हर्षित, शोएब मलिक और अजय निवासी भद्रकाली एन्क्लेव सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार से चारों को बाहर निकाला। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चालक 18 वर्षीय अनिकेत की मौत हो गई।  दो अन्य युवक हर्षित और शोएब का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, कार में सवार एक युवक को हल्की चोट आई है।सभी युवक आईटी पार्क से अपने घर रायपुर जा रहे थे। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।आधी रात को आईटी पार्क से निकली कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तपोवन रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते ही तीन युवक गंभीर घायल हो गए। कार पलटते ही लोगों और पुलिस ने आनन-फानन में बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे। रात के समय वह आईटी पार्क से अपने घर रायपुर में जा रहे थे। इसी बीच हादसे में युवक अनिकेत की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments