Friday, July 10, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएमडीडीए ने डोंकवाला में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर धवस्त की

एमडीडीए ने डोंकवाला में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर धवस्त की

विकासनगर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने न्यू हाईवे डोंकवाला में सुमेरु विहार के निकट करीब 10 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त सचिव के आदेश पर बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एई शंशाक सक्सेना ने बताया कि कुलदीप रावत की ओर से सुमेरु विहार नया हाईवे, डोंकवाला क्षेत्र में बिना स्वीकृत लेआउट मानचित्र के लगभग 10 बीघा भूमि पर पक्की सड़क बनाकर प्लॉटिंग की जा रही थी। मामले में पहले कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथियों पर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही कोई स्वीकृत लेआउट प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्राधिकरण ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए। बुधवार को संयुक्त सचिव के निर्देशानुसार एमडीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 10 बीघा में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जेई नैन्सी शर्मा सुपरवाइजर सुरेश कुमारसहित प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments