Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने को किया जागरूक

नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने को किया जागरूक

ऋषिकेश। नगर पालिका डोईवाला ने स्वच्छता मिशन के तहत अभियान चलाया। इसके जरिए सुसवा नदी तट की साफ-सफाई कर क्षेत्रवासियों को नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। मंगलवार को नगर पालिका डोईवाला की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ सुसवा नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। यहां साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। नदियों और जलस्रोतों की स्वच्छता इस अभियान का अहम हिस्सा है। इसे लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाए बिना लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुसवा नदी एवं उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ता इस्लाम अहमद ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सुसवा नदी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रणजीत सिंह बॉबी, शिवप्रसाद सती, निखिल नेगी, इस्लाम अहमद, किशन सिंह नेगी, नगर पालिका सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार जगदीश, मोहन, बिरजू और अंकुल आदि मौजूद रहे I

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments