Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनऑटो-रिक्शा वाले 20 जनवरी को सीएम आवास कूच करेंगे

ऑटो-रिक्शा वाले 20 जनवरी को सीएम आवास कूच करेंगे

देहरादून। दून ऑटो-रिक्शा यूनियन ने विभिन्न मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। यूनियन ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है। यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि यूनियन ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के लिए समय मांगा गया था, लेकिन शासन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिस पर यूनियन ने 20 जनवरी को सीएम आवास कूच का ऐलान किया है। इसमें ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की के ऑटो-रिक्शा संचालक भी शामिल होंगे। महामंत्री एसके भट्ट ने कहा कि ऑटो-रिक्शा संचालकों की अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments