Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय बजरंग दल का बांग्लादेशी हिन्दुओं पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

राष्ट्रीय बजरंग दल का बांग्लादेशी हिन्दुओं पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। राष्ट्रीय बजरंग दल देहरादून इकाई की ओर से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कि गया। उन्होंने मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। शुक्रवार को मियांवाला में चौक पर प्रदर्शन करते हुए दल के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चुप रहना कायरता है। राष्ट्रीय बजरंग दल इस अन्याय के खिलाफ खड़ा रहेगा और प्रदर्शन करता रहेगा। जिला महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत को अंतराष्ट्रीय समुदायों को साथ में लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए। संभाग अध्यक्ष मनीष कुड़ियाल ने कहा कि देहरादून में रह रहे अवैध बंगलादेशी घुसपैठियों का चिन्हीकरण किया जाए और प्रशासन को साथ लेकर उनके देश से निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी। देश और प्रदेश की सुरक्षा और शांति से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर महानगर देहरादून अध्यक्ष हितेश हिन्दू, महानगर उपाध्यक्ष दक्ष राजा, महानगर देहरादून मंत्री सनी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments