देहरादून। महानगर श्रम कांग्रेस जल्द मॉल, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी में जाकर श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगी। महानगर श्रम कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। गुरुवार को कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर सुनवाई नहीं हो रही है।मजदूर हताश और निराश है। संगठन जल्द श्रमिकों से मिलेगा और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का प्रयास करेगा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक बहुत परेशान लेकिन सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही है। श्रम कांग्रेस वार्ड स्तर और बूथ स्तर पर श्रमिकों को जोड़ने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, किशोर उनियाल, पंडित कांति वल्लभ भट्ट, पूनम कंडारी, चंद्रपाल ,हरेंद्र सिंह बेदी, मनीष गर्ग, प्रकाश डबराल, नरेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान अनस खान, होशियार सिंह, संजीव कुमार को वार्ड अध्यक्ष, महानगर महासचिव नितिन कुमार, अजय वर्मा और महानगर उपाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा को बनाया गया।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

