देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से खफा हिंदू समाज ने दून में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अपील पर हिंदू समाज से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां घंटाघर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं के साथ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि अब हिंदुओं के पास विकल्प नहीं है, हम सबको ऐसी मानसिकता के लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा। दल के सुभाष जोशी ने कहा कि अपने बच्चों को शास्त्र पढ़ाए और शास्त्रों के अध्ययन करने से समाज सबल बनेगा। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पूरे विश्व भर में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, अब हिन्दू समाज को आर-पार की लड़नी होगी, नहीं तो समाज का अस्तित्व संकट में है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री आलोक सिन्हा और सह विभाग संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी ने कहा कि बांगलादेश की घटनाओं से पूरे में आक्रोश है। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक अमन स्वेडिया, देहरादून दक्षिण जिला अध्यक्ष अनिल, मंत्री विशाल चौधरी, देहरादून उत्तर जिला अध्यक्ष माधव मैथानी, मंत्री श्याम शर्मा, सोनू गुप्ता, राधे, अभिषेक सोनकर प्रेम सेठी, दीपांकर साहनी, राजेश सोमवंशी, अमन, सचिन, सक्षम, लखन खन्ना आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

