Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 4 खिलाड़ी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 4 खिलाड़ी होंगे शामिल

देहरादून। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 30 दिसंबर तक मोहाली चंडीगढ़ में होने जा रही राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 4 गतका खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। गतका एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि इस विशाल गतका आयोजन में देश भर के 800 से अधिक गतका एथलीट भाग लेंगे। चैंपियनशिप अंडर-19, अंडर-25 एवं अंडर-30 आयु वर्ग के सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच होगी। उक्त चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं खेलो इंडिया लीग में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में हरमन सिंह ऊभी, प्रदीप सिंह, अजैब सिंह, अजय सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड टीम के कोच सतविंदर सिंह एवं मैनेजर अतुल रावत होंगे। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, क्रीड़ा भारती एवं गतका उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश पांडे, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, हरीश कोठारी, संजीव सैनी, दीपांशु रौतेला, नवीन रयाल, दीपक नौटियाल मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments