Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालाभाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में तिरंगा रैली निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में तिरंगा रैली निकाली

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डोईवाला क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली विभिन्न चौक-चौराहों से होकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। उनमें देश भक्ति का जज्बा नजर आया। भाजपा संगठन मंत्री अजेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। युवाओं को यह समझना होगा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव का प्रतीक है। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में एसएसबी जवान, महिलाएं, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा प्रेमनगर बाजार स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर मिल रोड, नगर चौक, देहरादून रोड, ब्लॉक प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा संगठन मंत्री अजेय ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। तभी भारत विश्व में अग्रणी राष्ट्र बन सकता है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आजादी हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों और बलिदानों के बाद मिली है। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद कराया। तिरंगा न सिर्फ हमारी आजादी का प्रतीक है, बल्कि यह हमें हमेशा एकजुट रहने और देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। तिरंगे की शान और सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय का पहला कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज जब हम तिरंगे को गर्व से लहराते हैं, तो यह हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र निर्माण और देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश का गौरव और आत्मसम्मान है। तिरंगा यात्रा में ये लोग रहे मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, देहरादून मेयर सौरव थपलियाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी,राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल,सुरेंद्र मोघा,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी,तिरंगा यात्रा सहसंयोजक उषा कोठारी, संजीव लोधी, पंकज शर्मा, जितेंद्र नेगी,केतन गुप्ता, सभासद ईश्वर रोथान, सभासद रियासत अली, मनीष छेत्री, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, पूनम तोमर,कृष्णा तड़ियाल, हौसला पवार, माया अधिकारी, संतोषी बहुगुणा, प्रशांत खारोला, रश्मि देवी, जरनैल सिंह, ललित पंत, सोनू गोयल, चंद्रभान पाल, रवि सुमेरचंद, संजीव लोधी, विनय कंडवाल, अवतार सिंह, गोवर्धन, मनमोहन नौटियाल, कैलाश जोशी, धनवीर नेगी, बलबीर सिंह बिष्ट, संपूर्ण रावत, अनीता गुरुंग, रीना छेत्री, रक्षा देवी, सुरेश सैनी आदि।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments