पौड़ी। पंद्रह ब्लाकों वाले पौड़ी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 2260 पदों पर चुनाव नहीं कराने पड़ेंगे। इन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुनकर आ गए हैं। जिले में चार हजार 45 पदों पर चुनाव होगा। जिले की 1166 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम प्रधान निर्विरोध बन गए। इसी तरह से सदस्य ग्राम पंचायत 2049 तो बीडीसी की 24 सीटों के प्रत्याशियों ने भी बिना चुनाव लड़े जीत हासिल कर ली। जिले में पंचायत चुनाव की नामवापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। जिले में पंचायत चुनाव में कुल 4045 प्रत्याशी मैदान में है जबकि विभिन्न पदों पर 2260 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए है। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 2049, प्रधान पद पर 187 और क्षेत्र पंचायत पद पर 24 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। पौड़ी जिले के 15 ब्लाकों के 8188 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 143 प्रत्याशी मैदान में है। 1166 प्रधान पदों पर 2545 और 370 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 1194 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव में 246 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। वहीं, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 315 नामांकन निरस्त हुए। नाम वापसी करने वाले प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों से संबंधित हैं। नाम वापसी के बाद अब संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत सदस्य में 31, ग्राम प्रधान में 117, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 85 व जिला पंचायत सदस्य में 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब ग्राम पंचायत सदस्य में 143 , ग्राम प्रधान में 2545, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 1194 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 163 प्रत्याशित मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य में 2049, ग्राम प्रधान में 187, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 24 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जिला पंचायत सदस्य के लिए कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का कहना है कि चुनाव कार्य को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on