Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसरकार बनने पर पूर्व सैनिकों के लिए अलग से बनेगी नीति: कांग्रेस

सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों के लिए अलग से बनेगी नीति: कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों की अहम भूमिका रहेगी। पूर्व सैनिकों के लिए अलग से नीतियां बनाई जाएंगी। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी और पूर्व अध्यक्ष की विदाई पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही। इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी (सेनि) के पदभार ग्रहण किया और निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत को विदाई दी गई। इस दौरान कर्नल नेगी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा व ताकत से कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग को व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक सच्चे सैनिक की तरह दिन रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरव है कि हमने देश की रक्षा के लिए राइफल मैन से लेकर सेना के जनरल और सीडीएस दिए हैं। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने देश में जो अग्निपथ योजना लागू कर रेगुलर सैनिकों की जगह अग्निवीर भर्ती करने शुरू किए हैं, उससे सबसे बड़ा नुकसान उत्तराखंड का हुआ है। यहां के नौजवान देश सेवा और रोजगार के लिए हमेशा से सेना में भर्ती होने को प्राथमिकता देते आए हैं। लेकिन अब रेगुलर भर्तियां बंद हो गई हैं और अग्निवीर में उन्हें अपना भविष्य दिखाईं नहीं देता। कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता ले.ज. गंभीर सिंह नेगी, कर्नल मोहन सिंह रावत, हवलदार राजीव सिंह रावत को पार्टी का तिरंगा व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लेफ्टीनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी, धीरेन्द्र प्रताप, अनिल बस्नेत, दिनेश कौशल, जगदीश धीमान, विशाल मौर्य, पूनम कंडारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह गड़िया ने किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments