देहरादून। नैनीडांडा क्षेत्र विकास समिति( जिला पौड़ी गढ़वाल) देहरादून सन 1978 से नैनीडांडा विकास खंड के देहरादून में निवासरत लोगों को संगठित कर विकासखंड के चहुंमुखी विकास के लिए सतत प्रयास करती आ रही है।
समिति समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के माध्यम से निस्तारित कराने का प्रयास करती है विगत कई वर्षों से समिति द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है इसी क्रम में समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाकौथिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2025 को कृष्णा गार्डन निकट कारगी चौक देहरादून में किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आज समिति के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल जी के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया। जिस पर उन्होंने कार्यक्रम में अवश्य प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधि मंडल में अशोक काला, लक्ष्मण रावत, गजेंद्र नेगी, राकेश मधवाल, बबीता मधवाल, हरिकृष्ण घिल्डियाल, दिनेश डोबरियाल नरेंद्र सिंह रावत, बीडी शर्मा, बिजेंद्र उनियाल, जीवन रावत, गोविंद जुयाल, विनोद रावत ,वीरेंद्र काला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीडांडा क्षेत्र विकास समिति कर रही विकासखंड के चहुंमुखी विकास हेतु सतत प्रयास
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

