देहरादून। मालसी रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिखौली भीतरली और किमाड़ी में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने को लेकर जागरुक किया गया। उन्हें बताया गया कि कैसे कैसे लोग अपनी गलतियों से जंगलों में आग लगा देते हैं। कई बार जानबूझकर तो कई बार अनजाने में भी आग लगा दी जाती है। उन्हें जंगलों की आग को लेकर बने कानून और उनमें कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। साथ ही उनके मोबाइलों पर उत्तराखंड फारेस्ट फायर एप भी डाउनलोड करवाई गई। जिससे कि लोग तत्काल जंगल की आग की सूचना लोकेशन सहित वन विभाग को दे सकते हैं। बैठक में एसडीओ अभिषेक मैठाणी, चैतन्य कांडपाल,रेंजर सुची चौहान,अभिषेक कुमार, जितेंद्र बिष्ट,निवर्तमान प्रधान रिखोली सोबन सिंह पुंडीर और पूर्व प्रधान दिगंबर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on