देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से दूरभाष पर बात कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था कराने का आग्रह किया। महाराज जल्द ही पौड़ी जिले के भ्रमण पर जाने वाले हैं। पौड़ी अस्पताल में पिछले दिनों मिली खामियों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाया। कहा कि जिला अस्पताल की आपातकालीन सुविधाओं में भी इजाफा करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ का होना जरूरी है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

