देहरादून। निकाय चुनाव में व्यस्त अफसरों को गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपने विभाग की झांकी भी तैयार करवानी होगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में विभागीय अफसरों के साथ बैठक में इसके निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों के आधार पर थीम तय करते हुए झांकी बनाने के लिए कहा है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, जीएम डीआईसी अंजनी रावत नेगी, एसएचआई उद्यान आरएस कोहली, एसडीएफओ अनिल सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, सहायक निदेशक/डीआईओ बीसी नेगी, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. जीसीएस जंगपांगी, सीडीपीओ नेहा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

