Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूननिकाय चुनाव के लिए भाजपा ने किया अपना बहुप्रतिक्षित संकल्प पत्र जारी

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने किया अपना बहुप्रतिक्षित संकल्प पत्र जारी

देहरादून।  नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना बहुप्रतिक्षित संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में शहर वासियों की समस्याएं हल करने और समाधान के लिए 17 संकल्प किए गए हैं। संकल्प पत्र में सरकार की 16 उपलब्धियां भी गिनाई गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। दून नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जो 17 संकल्प व्यक्त किए हैं। उनके मुताबिक, मेयर प्रत्याशी को विजय मिलने पर नगर निगम आपके द्वार के तहत घर बैठे प्रमाण पत्र, लाइसेंस और निगम की सेवाएं प्रदान की जाएगी। नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के निवासियों को अतिरिक्त कर से छूट मिलेगी। नागरिक हितैषी कर प्रणाली स्थापित करने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए सभी करों और शुल्कों की समीक्षा को समिति बनाई जाएगी। दून को यात्री अनुकुल बनाने के लिए विभागों में समन्वय कर एकीकृत विकास प्रणाली, तार एवं गड्डा मुक्त सड़कें, साइकिल ट्रैक, स्मार्ट पोल स्थापित किए जाएंगे। सभी नागरिकों के लिए माई सिटी सुविधा केन्द्र, निगम कनेक्ट ऐप, हरेक वार्ड में जन सुविधा समिति गठित होगी। पर्यावरण मित्र के पदों पर पारदर्शी समयबद्ध भर्ती होगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments