Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरसहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में श्रमिकों को किया कंबल...

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में श्रमिकों को किया कंबल और छाता वितरण

विकासनगर। रविवार को सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।  यह कार्यक्रम श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित किया गया था। विधायक पुंडीर ने श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें।  इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और विधायक के इस प्रयास को श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह अनिल नौटियाल भगत सिंह राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments