Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपुरानी पेंशन बहाली को ईगास पर लगेगा मंडाण

पुरानी पेंशन बहाली को ईगास पर लगेगा मंडाण

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। सचिवालय कूच के बाद मोर्चा ने ईगास पर्व पर मंडाण के आयोजन का ऐलान किया। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि ईगास पर्व पर मोर्चा की ओर से प्रदेश भर में मंडाण का आयोजन किया जाएगा। मंडाण लगा कर सरकार, शासन, प्रशासन को जगाया जाएगा। बताया जाएगा कि पुरानी पेंशन किस तरह कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि पुरानी पेंशन के जो विकल्प सरकार की ओर से दिए गए हैं, वो कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। पहले एनपीएस के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह किया गया है। अब केंद्र सरकार ने यूपीएस की नई योजना के नाम पर कर्मचारियों को उलझाने का काम किया है। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने बताया कि ईगास पर्व पर लगाए जाने वाले मंडाण में कर्मचारी अपने अपने परिजनों और सामाजिक संगठनों के साथ भागीदारी कर सरकार पर दबाव बनाएंगे। सरकार को बताया जाएगा कि एनपीएस, यूपीएस के स्थान पर तत्काल ओपीएस को लागू कर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाया जाए। सरकार ने यदि इस बार ओपीएस बहाली को लेकर जल्द फैसला न लिया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments