देहरादून संवाददाता। ग्राम पुरोहित वाला में माननीय मुख्यमंत्री जी के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण मंच के तत्वाधान में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं राजस्व संग्रह हेतु विद्युत सेवा शिविर सेवा वितरण खंड राजपुर रोड उपखंड द्वारा लगाया गया।
इसमें विद्युत से संबंधित सभी प्रकार की समस्याएं उपभोक्ताओं द्वारा एवं ग्राम प्रधान द्वारा व ग्राम वासियों द्वारा बताया गया और अधिकारियों द्वारा उसका निवारण करने का आश्वासन दिया गया तथा कुछ समस्याओं का निस्तारण उसी समय पर किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी ग्राम वासियों को उपखंड राजपुर द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के विषय में ग्राम वासियों को अवगत कराया विद्युत सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार मधवाल ने कई विषयों पर ग्रामवासियों को अवगत कराया। जिससे किसी को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इस सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण मंच कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार मधवाल अवर अभियंता योगेश पांडे ग्राम प्रधान पुरोहितवाला मीनू छेत्री व बहुत से ग्रामवासी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ग्राम प्रधान पुरोहित वाला मीनू छेत्री द्वारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण हेतु जो कार्यक्रम किया गया उसको सफल होने पर उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार मधवाल व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया ग्राम प्रधान मीनू छेत्री ने समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों को बताया कि उपखंड राजपुर समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करता रहेगा जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और उनके सारी समस्याओं का निस्तारण समय पर हो जाए और उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार मधवाल ने भी सब को आश्वासन दिया की वह कभी भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी किसी भी परेशानी का सामना करना पड़े कोई भी उपभोक्ता को अगर विद्युत संबंधी कोई भी परेशानी होती है तो वह सीधे मेरे कार्यालय में आकर मेरे से संपर्क कर सकता है मैं उनके परेशानियों का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिश करूंगा विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में पंचायत के लोगों को जानकारी दी इस समाधान ओर निस्तारण कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान मीनू छेत्री के साथ गिरी बहादुर थापा सूरज थापा शकुंतला थापा राधा शर्मा अशोक वार्ड मेंबर रूपा थापा राखीगुरंग तनुजा वार्ड सदस्य प्रेम छेत्री संदीप थापा तथा बहुत से क्षेत्रवासी उपस्थित थे
पुरोहित वाला में हुआ माननीय मुख्यमंत्री के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण कार्यक्रम
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

