Tuesday, September 16, 2025
Homeराजनीतिविधायक पुंडीर ने घर-घर जाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

विधायक पुंडीर ने घर-घर जाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

विकासनगर। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बूथ संख्या 43 सहसपुर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड और विशेष रूप से देहरादून में भाजपा के प्रति जो उत्साह दिख रहा है, वह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आज हर कोई भाजपा से जुड़ने के लिए उत्सुक है। यह सभी के साझा प्रयासों का ही फल है। उधर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने सदस्यता अभियान के तहत चकराता विधानसभा के बांसु, लखवाड़ प्रथम, लखवाड़ द्वितीय, बागी, बिहार आदि बूथों पर प्रवास कर कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान संजय तोमर ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक भाजपा ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ने की अपील सभी सदस्यों से की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष लुदर सिंह, सुनील डोभाल, गम्भीर तोमर, सुशील दयाल, राजू आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments