देहरादून। कम्युनिस्ट नेता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री कामरेड सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड में पार्टी ने उनके सम्मान में अपना झंडा झुकाया और दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी। कामरेड येचुरी के निधन पर राज्य कार्यालय और देहरादून जिला कार्यालय में झंडा झुकाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कामरेड येचुरी ने देश और दुनिया में अपनी पार्टी की प्रतिष्ठा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जनतंत्र की हिफाजत के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र नेगी ने उनके सम्मान में राज्य कार्यालय का झंडा झुकाया। सचिव अनंत आकाश आदि मौजूद रहे।

