Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डंगवाल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डंगवाल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय में चल रही शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय उत्तराखंड के पर्वतीय एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाओं और सेमिनार के कार्यक्रम आयोजित करें ताकि उन्हें राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मिल सके जिसमें सीमान्त जनपदों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।
राज्यपाल ने कुलपति से कहा कि स्वरोजगार के साधनों में संलग्न महिलाओं को उद्यमिता और कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उनके जीवन यापन को कैसे और उन्नत किया जाए इसके लिए भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों विशेषकर महिलाओं को जागरूक करे जिससे वे इसका लाभ ले सकें और यह पलायन रोकने में भी सहायक होगी। राज्यपाल ने दून विश्वविद्यालय द्वारा हाल में दिल्ली में सम्पन्न राज्यपाल सम्मेलन के लिए तैयार किए गए शोध पत्र के लिए उन्हें बधाई दी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments