Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराशन कार्ड धारकों के दोबारा सर्वे को ज्ञापन भेजा

राशन कार्ड धारकों के दोबारा सर्वे को ज्ञापन भेजा

देहरादून। आरकेडिया ग्रांट वार्ड संख्या 92 और 93 में राशन कार्डों धारकों का दोबारा सर्वे कराने की मांग की गई है। इसे लेकर क्षेत्र की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने ईमेल के जरिए जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि पिछले कई सालों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारकों का सर्वे नहीं कराया गया है। कई आर्थिक रूप से संपन्न लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं और जरूरतमंद लोग आज भी राष्ट्रीय खाद्य योजना के राशन कार्डों के इन्तजार में बैठे हैं। जबकि, राज्य की विभागीय मंत्री रेखा आर्य अपात्र लोगों का सर्वे कराने का निर्देश पूर्व में दिया जा चुका है। फिर भी इस पर कार्यवाही नहीं हुई है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments