Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना...

मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना ‘मन की बात का 112वां संस्करण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पीएम की ‘मन की बात का 112वां संस्करण पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ने की अपील की ओर ड्रग्स से निपटने तथा लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा के लिए अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पेरिस ओलिंपिक में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम की अपील के बाद आज पूरा देश 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ कर पूरा देश तिरंगामय होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग की कार्यवाही की जा रही है। जिससे लोकल उत्पादों को अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सके। इस मौके पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. बबिता सहोत्रा, हेमराज, मनोहर भंडारी, सुशील नैनवाल, मोहन बहुगुणा, प्रदीप सजवाण आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments