देहरादून। शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल जी की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं। देश सेवा में अपना सबकुछ न्योछावर कर देने वाले अमर वीर सैनिकों को हम कभी भुला नहीं सकते। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम, और संकल्प को देखते हुए आज हम यह विश्वास के साथ कह सकते है कि दुनिया की कोई ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती। इस अवसर पर शहीद शिशिर मल्ल जी की माता श्रीमती रेनू मल्ल जी, चाचा शमशेर ठकुरी जी, बुआ सत्या शाही जी, ससुर भगवान सिंह नेगी जी, प्रेमफुला थापा जी, आई.बी. थापा जी, मेध बहादुर जी, शिवराज क्षेत्री जी, सागर कुमार क्षेत्री जी, नंद लाल क्षेत्री जी, राजन शाही जी,ओमवीर राघव जी, अजय गोयल जी, विपिन कुमार जी, शांति रावत जी, सुखबीर बुटोला जी आदि उपस्थित रहे।
विधायक पुंडीर ने किया चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल जी की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

