Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून के मुख्य डाकघर में खुला प्लास्टिक बैंक

दून के मुख्य डाकघर में खुला प्लास्टिक बैंक

देहरादून। एसडीसी फाउंडेशन ने घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर (जीपीओ) परिसर में भी प्लास्टिक बैंक की स्थापना कर दी है। इस प्लास्टिक बैंक में पोस्ट ऑफिस के साथ ही इस परिसर में कार्यरत डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों का प्लास्टिक कचरा भी कलेक्ट किया जाएगा। प्रवर डाकपाल टिकम्बर सिंह गुसाईं ने कहा कि एसडीसी फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया प्लास्टिक बैंक प्रोजेक्ट पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत एक सराहनीय प्रयास है। पोस्ट ऑफिस के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उक्त प्रोजेक्ट से जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने कहा कि अभी तक दून में 135 प्लास्टिक बैंक स्थापित हो चुके हैं। अब मुख्य पोस्ट ऑफिस में प्लास्टिक बैंक की स्थापना एक नई पहल है। पोस्ट ऑफिस के विभिन्न विभागों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के अलावा इस प्लास्टिक बैंक में इस परिसर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों का प्लास्टिक कचरा भी कलेक्ट किया जाएगा। प्रवीन उप्रेती ने कहा कि एडीसी फाउंडेशन की प्लास्टिक बैंक योजना सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के बाद अब घरों तक भी पहुंच बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि घरों से ही प्लास्टिक कचरे को कलेक्ट कर रीसाइकिल करने के लिए भेज दिया जाए तो इससे एक तरफ जहां प्लास्टिक कचरा इधर-उधर नहीं बिखरेगा, वहीं दूसरी तरफ देहरादून नगर निगम के लिए भी कचरा उठाना आसान हो जाएगा। इस मौके पर प्रवर डाकपाल टिकम्बर सिंह गुसाईं, सहायक डाकपाल राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, अभिषेक भट्ट, सुभाष और बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments