Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसूचना आयोग कार्यालय से सरकारी मोबाइल चोरी

सूचना आयोग कार्यालय से सरकारी मोबाइल चोरी

देहरादून। उत्तराखंड सूचना आयोग के रिंग रोड स्थित कार्यालय से सरकारी मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदनराम के अनुसार आयोग की आशुलिपिक रेशमा फरस्वाण ने तहरीर दी कि उन्होंने 12 जून को सरकारी मोबाइल कार्यालय में चार्जिंग पर लगाया था। लेकिन कुछ देर बाद मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से गायब मिला। उन्होंने मोबाइल पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। लगातार कॉल करने पर एक व्यक्ति ने फोन उठाया, उसने कहा कि उसे मोबाइल जोगीवाला रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक ने भरोसा दिलाया कि वो खुद सूचना आयोग आकर फोन वापस कर देगा। लेकिन अभी तक व्यक्ति मोबाइल लेकर नहीं आया है। कुंदन राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments