देहरादून। मंगलवार शाम को बडोवाला के निकट जहां एक महिला व नवजात के शव मिले दूसरे दिन उसकी जगह पर एक और शव मिला है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहें हैं। क्योंकि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण नहीं किया। अगर किया होता तो तीनों शव बरामद हो जाते। बहरहाल एक ही जगह तीन शव मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। एसएसपी अजय सिंह व एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एसएसपी ने इस गुत्थी सुलझाने के लिए पूरा पुलिस फ़ोर्स झोंक दिया है। सभी थानों से गुमशुदाओं की लिस्ट मंगवा ली गई है। हालांकि अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार शाम को बडोवाला के निकट सूखे नाले से एक महिला व नवजात का शव मिला था। पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि बुधवार को पुलिस को घटनास्थल के आसपास ही कूड़े के ढेर के नीचे एक महिला का शव होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला कूड़े के ढेर में महिला के हाथ ही नजर आ रहे थे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंगलवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आसपास सर्च क्यों नहीं किया गया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने कैसा सर्च किया कि पास ही पड़े शव को ढूंढ पाई।
बडोवाला में दूसरे दिन कूड़े के ढेर से मिला तीसरा शव
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

