Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरआपातकाल के काला दिवस पर हुई शिवालिक मंडल ग्रामीण में संगोष्ठी

आपातकाल के काला दिवस पर हुई शिवालिक मंडल ग्रामीण में संगोष्ठी

देहरादून। मंगलवार को भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुखद और काले अध्याय आपातकाल (काला दिवस) #विधानसभा_सहसपुर के अंतर्गत शिवालिक मंडल ग्रामीण में आयोजित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। आयोजित संगोष्ठी में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी ने #आपातकाल के समय हुए अत्याचारों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया साथ ही विधायक पुंडीर ने आपातकाल के दौरान जेल गए श्री कुंवर सिंह तोमर जी (भाऊवाला) और श्री रणजीत सिंह बिष्ट जी (राजावाला) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल जी, महामंत्री रवि कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी जी, प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक श्री यशपाल नेगी जी, ग्राम प्रधान पेलियो मनोज जी व राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, राजेंद्र नेगी जी, जयवंती पुरोहित जी, बबू गुसाईं जी, कुलदीप कठैत जी, दूनीचंद जी, बहादुर कश्यप जी, आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments