Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशगंगा में डूबे पिता और पुत्र के शव चार दिन बाद मिले

गंगा में डूबे पिता और पुत्र के शव चार दिन बाद मिले

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाखुंटी के समीप चार दिन पूर्व गंगा में डूबे पिता और पुत्र के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बीते गुरुवार दो अप्रैल को सेलाकुई देहरादून निवासी संजय थापा (52 वर्ष) अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की लौट रहे थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे वह रास्ते में मालाखुंटी पुल के पास पौड़ी की ओर नदी में नहाने लगे। नहाते समय आशीष थापा (23 वर्ष) पुत्र संजय थापा नहाते वक्त गंगा में डूबने लगा।
बेटे को बचाने के लिए गंगा में कूदे संजय: संजय थापा बेटे को बचाने बचाने के लिए गंगा में कूद गए, वह भी गंगा में डूब गए। इस दौरान संजय थापा की पत्नी सरिता थापा और दूसरा पुत्र दिव्यऋषि थापा भी मौके पर ही मौजूद थे। एसडीआरएफ की टीम घटना के बाद से ही गंगा में डूबे पिता और पुत्र की तलाश में जुटी थी।
रविवार की दोपहर बाढ़ आपदा राहत दल के सदस्यों ने पिता पुत्र के शव से शिवपुरी के समीप गंगा से बरामद कर लिया। दोनों शव स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments