Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभ्रष्टाचारियों, माफियाओं का अड्डा बन चुकी है भाजपा: जोशी

भ्रष्टाचारियों, माफियाओं का अड्डा बन चुकी है भाजपा: जोशी

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा में लगातार दूसरे दलों के नेताओं की हो रही ज्वाइनिंग पर हमला बोला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा आज भ्रष्टाचारियों, माफियाओं का अड्डा बन गई है। ये देख इन नेताओं की आत्मा दुखी होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक बयान जारी कर कहा कि आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी, माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं। पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा सबके सामने हैं। पांच साल में देश के सारे बड़े भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू माफिया, महिला दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा उनका अड्डा बन चकी है। केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर जिन माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी, सीबीआई और आइटी के छापे लगवाए, आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं। जिन नेताओं पर महिलाओं के साथ अनाचार का आरोप लगा है, वे भाजपा में शामिल होकर अपना दामन साफ करने में लगे हुए हैं।
मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसके बावजूद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं। देश की जनता समझ चुकी है कि सत्ता में बने रहने को भाजपा किसी भी स्तर तक पहुंच सकती है। भाजपा ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जाति, धर्म, सम्प्रदाय, मंदिर मस्जिद के नाम पर सिर्फ जनता को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया है। आज जब लोकसभा चुनाव में जनता को बताने के लिए भाजपा के पास कुछ नहीं है तो उन्होंने महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी अपनी ओछी राजनीति में शामिल कर लिया है। इसके लिए मातृ शक्ति कभी भी भाजपा को माफ नहीं करेगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments