देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मंगलवार को भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत 2081 के अवसर पर कारगी चौक के समीप स्थित जेपी प्लाजा में आयोजित किया गया। वेद मंत्रों के दिव्य उच्चारण के साथ रूद्रिपाठ कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वेदोच्चारण के बाद महाआरती की गई। जयघोषों से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। मंच से वक्ताओं ने इस विशेष दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री राम राज्य की स्थापना, दयानन्द सरस्वती द्वारा आर्य सामाज की स्थापना, सतयुग में इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि का सूत्रपात भी किया था। इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरम्भ का प्रथम दिवस भी है। इसी के साथ भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित संगत को भाव विभोर कर दिया। सद्गुरू आशुतोष महाराज की शिष्या और दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की प्रचारिका साध्वी विदुषी जाह्नवी भारती ने अपने प्रवचन के दौरान बताया कि नई उमंग और नव उत्साह से भरा यह भारतीय नववर्ष अपने भीतर अनेक कीर्तिमानों को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से अनभिज्ञ होने के कारण आज भारतीय लोग पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण करने लगे हैं। जिससे हिंसा, अत्याचार, भ्रष्टाचार और व्यभिचार की ओर समाज उन्मुख होता रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों व भारत के इतिहास पर प्रकाश डाला। समापन से पूर्व दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के कई समाज सुधार के प्रकल्पों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सनातन भारतीय संस्कृति को अभिव्यक्त करते कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on