Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा नेता खेम चंद गुप्ता के निधन पर किया शोक सभा का...

भाजपा नेता खेम चंद गुप्ता के निधन पर किया शोक सभा का आयोजन

देहरादून। आज दिनांक 30/10/2022 को महिला संयोजिका श्रीमति शोभा सिंह जी के आवास पर भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में भाजपा के जुझारू, कर्मठ कार्यकर्ता, अपार जनसमर्थन के चहेते तथा गरीबों के सहायक श्री खेम चंद गुप्ता जी के आकस्मिक निधन पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार भारद्वाज जी ने अपने उद्बबोधन में स्व. श्री खेम चंद गुप्ता जी के जीवन संघर्ष पर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी, सत्तत प्रयास करते थे। गरीबों व जरुरत मंदो की आर्थिक व राजनितिक सहायता करने में कभी भी देरी नहीं की। रानी लक्ष्मीबाई शाखा के संरक्षक श्री ठाकुर धर्म पाल सिंह जी ने अपने जीवन में कभी भी धन को महत्व नहीं दिया बल्कि जनसमर्थन व जनाधार पर विशेष ध्यान दिया। ठाकुर साहब ने कहा कि खेम चंद गुप्ता जी के निधन से समाज व सामाजिक संगठनों को क्षति पहुँची है। रानी लक्ष्मीबाई शाखा के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगे आने वाले समय में स्व. श्री खेम चंद गुप्ता जी के समान सामाजिक कार्यकर्ता मिलना असंभव सा लग रहा है! शाखा अध्यक्ष श्रीमति कुसुम सकलानी ने कहा कि स्व. श्री खेम चंद गुप्ता जी सरल ह्रदय, स्पष्ट वक्ता, संघर्ष शिल तथा सदैव गरीबों, असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। रानी लक्ष्मीबाई शाखा की महिला संयोजिका श्रीमति शोभा सिंह जी ने कहा कि स्व. श्री खेम चंद गुप्ता जी महान सलाहकार थे, उनके आकस्मिक निधन से भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा को अत्यधिक हानि हुई है। स्व. श्री खेम चंद गुप्ता जी की शवयात्रा में अपार जनसैलाब था। इस शोक सभा में रानी लक्ष्मीबाई शाखा के सभी पदाधिकारी श्री मति सीता देवी सदस्य, श्री सोहन सिंह जी, श्रीमति वीनीता कुलसारी कोषाध्यक्ष, श्रीमति हेमा जोशी, श्रीमति विष्णु राणा तथा अन्य महिला पुरुष उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments