Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया भगवानपुर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ व...

विधायक पुंडीर ने किया भगवानपुर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ व ग्राम पंचायत तिलवाड़ी में पंचायत भवन में टीन शेड स्थापना कार्य हेतु भूमि पूजन

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भगवानपुर में श्री हेमराज के घर और जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वही ग्राम पंचायत तिलवाड़ी में भी पंचायत भवन में टीन शेड स्थापना कार्य हेतु विधायक ने भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया क्षेत्रवासियों की मांग पर एमडीडीए मद में उक्त दोनों कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। कहा भगवानपुर में 13.58 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा हैं और तिलवाड़ी पंचायत भवन में 16.70 लाख रुपए की लागत से टीन शेड लगाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक को पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा वे जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने का लगातार प्रयास करते हैं। समस्याओं से अवगत होने पर उनका तत्काल निपटारा करना उनका कर्तव्य हैं। जनहित कार्यों के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान भगवानपुर दीपक जोशी, ग्राम प्रधान तिलवाड़ी पूर्णिमा नेगी, विनीत नेगी, शमशेर सिंह, नर्मदा क्षेत्री, मातबर बिष्ट देवेंद्र थपलियाल खेमराज परवार सीता पांडे दीपक नेगी सुशील तोमर राजकुमार नेगी पुरण नेगी राजेंद्र भीम सिंह रावत आदि मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments