Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनतेज रफ्तार टैक्सी ने मार्निंग वॉक कर रही छात्रा को कुचला

तेज रफ्तार टैक्सी ने मार्निंग वॉक कर रही छात्रा को कुचला

देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत आज सुबह वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार ने छात्रा को टक्कर मार दी।  टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल छात्रा को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।  छात्रा के पिता सुभाषनगर स्थित निजी संस्थान में प्रोफेसर हैं। एसएसआई वसंत विहार कमल सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह वाडिया संस्थान के पास एक लड़की की इनोवा कार से टक्कर लगने पर गंभीर घायल होने की सूचना मिली। थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़की की शिनाख्त मंदिसा त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी निकट वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड के रूप में हुई। छात्रा एनमेरी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढाई कर रही थी। हादसे के वक्त वह घर से मार्निंग वॉक पर निकली थी। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त छात्रा सड़क क्रास कर रही थी। इस दौरान बल्लूपुर चौक की तरफ से एक ट्रेवल एजेंसी की इनोवा टैक्सी एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी। तभी छात्रा को टैक्सी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैक्सी को पुलिस ने कब्जे में लिया। टैक्सी चालक मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जिला सहानपुर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। छात्रा के परिजनों ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments