देहरादून। रविवार को सिंहनीवाला में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पास कालू वाला मैदान से शिव शक्ति मंदिर रामगढ़ होते हुए शोभायात्रा निकाली गई, जो नागेश्वर महादेव मंदिर सिंहनीवाला तक पहुंची। यात्रा में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मुख्य रूप से मौजूद रहें।
इस दौरान करीब 2700 लोगों ने अक्षत कलश यात्रा में मौजूद रहकर जय श्रीराम के नारे लगाए और श्री राम भजनों पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। शोभायात्रा का बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया व श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के रूप में कलाकारों ने रथ यात्रा भी निकाली।विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि अपने जीवनकाल में हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने जा रहे हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के परिवारजनों को आगमी 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। शोभ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और उनका उत्साह इसी बात का प्रतीक है की पूरा देश इस अवसर पर राममय हो रहा हैं।

