देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी और उनके हर संभव निवारण का आश्वासन दिया।
राज्यपाल द्वारा राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे पूर्व उन्होंने 03 बार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आज विभिन्न जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों से 10 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों द्वारा ई.सी.एच.एस सुविधाएं नहीं मिलने, उपनल में नियुक्ति से संबंधित, पेयजल की समस्या से संबंधित, गांव के विकास कार्यों और आर्थिक सहायता व अन्य प्रकार की समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गई। राज्यपाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं को नियमानुसार यथाशीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को उक्त समस्याओं हेतु संबंधित जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल सूचित करते हुए समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं का निश्चित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं उनके परिवार की देखभाल और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है।
राज्यपाल ने सुनी पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याएं, निवारण का दिया आश्वासन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

